भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जब भी भाजपा सत्ता में रही है पार्टी के नेताओं ने हमेशा बंगाली समाज का अपमान किया है । मीडिया से बातचीत करते किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि उत्तराखण्ड में बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिले इसके लिए भाजपा नेता इस समाज के प्रति आपत्तिजनक बयान देते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में सत्र के दौरान आरक्षण को लेकर कांग्रेस विधायक सदन का बष्किार कर रहे थे इसी दौरान भाजपा के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पार्टी की नीति के तहत बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा न मिले इसको लेकर वक्तव्य दिया था। जबकि उनके पास ही जनपद के विधायक अरविन्द पाण्डेय, शिव अरोरा व मंत्री सौरभ बहुगुणा बैठे हुए थे लेकिन किसी ने भी उन्हें इस बात के लिए नहीं टोका। श्री बेहड़ ने कहा कि स्थानीय ायक के माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। सारी भाजपा सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधायक चौहान को सार्वजनिक रूप से बंगाली समाज से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में बंगाली समाज का योगदान कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। पूर्व में भी भाजपा के कई नेता आजादी के समय यहां आये लोगों को बाहरी कहकर उनका अपमान कर रहे है




