Friday, September 4, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मैदान कौशिक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए दिशा निर्देश भी दिये। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली मुख्य समस्याओं को समझते हुए जिला उधम सिंह नगर के मुख्यालय से संबंधित मुख्य समस्याओं की भी जानकारी ली।

कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें। पार्टी कार्यकर्ता 5 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। भाजपा ने इन 5 सालों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता को दिया है। जिसके आधार पर एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राज्य में 10 साल कांग्रेस का भी शासन रहा है लेकिन उपलब्धियों के नाम पर उनका कार्यकाल शून्य रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा का ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान भी प्रारंभ होने वाला है व जन आशीर्वाद यात्रा भी निकलनी है। हर कार्यकर्ता को 2022 के विधानसभा चुनाव 60 प्लस सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। कहा कि वर्तमान में युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। उनके सीएम बनने से युवाओं में उत्साह है। युवाओं का यह उत्साह पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगा।

इससे पूर्व कायकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, सुरेश परिहार विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी, खिलेंद्र चौधरी वेट ठुकराल, विकास शर्मा, सुशील यादव, सुनील यादव, गजेंद्र प्रजापति, धीरेश गुप्ता, शालिनी बोरा, सीमा गुप्ता, वंदना शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.