Friday, September 4, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कांग्रेस नेत्री हृदयेश पर की गयी टिप्पणी से उबा

Share

Advertisement
 रुद्रपुर।  नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की गयी अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने साड़ी गरिमा लांघ कर कांग्रेस की वरिष्ठतम प्रदेश नेत्री पर टिप्पणी की है। इस अभद्र भाषा का सामाजिक जीवन में कोई स्थान नहीं है। इस निकृष्ट टिप्पणी से भाजपा नेताओं कीमाँ महिलाओं के प्रति संकीर्ण सोच उजागर हुई है। बेहड़ ने कहा कि एक नारी सृष्टि में जीवन को गतिमान करती है और स्वयं भगत भी नारी से ही उत्पन्न हुए हैं ऐसे में उन्हें अपने बयान पर श्रम आणि चाहिए और इंदिरा हृदयेश जी से सार्वजनिक माफ़ी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद ने कहा कि भगत के बयान से यह साफ़ है कि भाजपा के लिए एक महिला के सम्मान की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने कहा कि भगत की अशोभनीय भाषा न सिर्फ निंदनीय है बल्कि माफ़ी के लायक नहीं है। कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के मद में चूर हैं। भगत की भाषा भाजपा की संस्कृति का निम्नतम स्वरूप है।
वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान की कड़ी निंदा की है। शर्मा ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं उनके नेता महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। यह अपशब्द पूरी भाजपा को शर्मसार करने वाला है। शर्मा ने इस अशोभनीय और अमर्यादित बयान के लिए भगत को सार्वजनिक माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि भगत की यह टिप्पणी सिर्फ कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री इंदिरा हृदयेश का ही नहीं बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान है।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.