Friday, September 4, 2026

भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने शहर में निकाला जोरदार रोड शो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। 66 रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने शहर में जोरदार रोड शो निकाल कर भाजपा की ताकत का एहसास कराया। रोड शो में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और मेयर रामपाल सिंह ने भी शिरकत की। रोड शो में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। रोड शो में उमड़े जन सैलाब ने कमल के फूल पर मुहर लगा दी।

गल्ला मंडी गेट पर दोपहर से ही उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे। करीब ढाई बजे रोड शो शुरू हुआ, जो गल्ला मंडी से भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार होता हुआ अंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा रथ छोड़कर कर पैदल ही चल पड़े। उन्हें बड़ी तादाद में व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया। कई जगह फूल भी बरसा कर उनका स्वागत किया गया।

उनके रोड शो में केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मेयर रामपाल सिंह भी समर्थकों के साथ पैदल ही चल रहे थे। वे हाथ जोड़कर व्यापारियों का अभिवादन कर रहे थे। साथ ही बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी नारेबाजी करते चल रही थी। आगे ढोल पर युवा डांस करते चल रहे थे। एक रथनुमा वाहन में हनुमान चालीसा व अन्य भजन वाद्य यंत्र पर गाए जा रहे थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि रोड शो में न सिर्फ भाजपाई बल्कि आम जनता की भारी भागीदारी रही।

भाजपा ने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 फरवरी की सभा का प्रचार किया। भाजपा रोड के जरिए यह संदेश देने में कामयाब रही कि रुद्रपुर से भाजपा की सीट पक्की है। ऐसा लगा कि लोगों ने आज ही कमल पर मुहर लगा दी।

रोड शो में सुरेश परिहार, सुरेश कोली, उत्तम दत्ता, रामप्रकाश गुप्ता, तरुण दत्ता, केके दास, अनिल चौहान, ललित मिगलानी, विकास शर्मा, गुरमीत सिंह, राय, विवेक सक्सेना मोनिका गुप्ता, रामादेवी ठाकुर, श्वेता मिश्रा, ममता राठौर, राजेश डाबर आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.