भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । पिज्जा देने जा रहे डिलीवरी बॉय की बाइक को तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार रुद्रपुर के भाजपा पार्षद की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वार्ड १२ दूधियानगर, रुद्रपुर निवासी रामकिशोर पुत्र स्व. सालीक राम ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती रात को उनका पुत्र रवि कुमार जोकि स्वीगी होम डिलीवरी का काम करता है पिज्जा लेकर प्रीत बिहार कॉलोन की ओर जा रहा था कि इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या यूके ०६ जेड ७०३५ के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। आरोप है कि टक्कर के बाद कार चालक कार को छोड़कर भागने लगा। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कार चालक नशे की हालत में था। उधर, बताया जा रहा है कि कार रुद्रपुर के भाजपा पार्षद की थी। पार्षद ने बताया कि वह परिवार के साथ घर से बाहर थे और उनकी कार को उनके घर पर रहे रहा लड़का लेकर गया था




