भोंपूराम खबरी। लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तराखंड की दो सीटों में प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं।
दूसरी सूची में भाजपा ने पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया है।






