भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पिछले दिनों कुछ लोगों के बहकावे में आकर कांग्रेस में शामिल हुए धर्मपुर के भाजपा नेता पलविंदर सिंह ने विधायक राजकुमार ठुकराल के समक्ष समर्थकों के साथ पुनः भाजपा का दामन थाम लिया। पलविंदर सिंह और उनके साथियों का विधायक ठुकराल और अन्य भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि पलविंदर सिंह सोनू को पिछले दिनों कुछ लोग किसानों की समस्याओं का वास्ता देकर धोखे से ले गये और कांग्रेस में शामिल करवा दिया। पलविंदर सिंह ने अब पुनः भाजपा में आस्था व्यक्त की है। जिसका वह स्वागत करते हैं। श्री ठुकराल ने कहा कि भाजपा में हर वर्ग का सम्मान है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो देश हित और सबका साथ सबका विकास की सोच रखती है। डबल इंजन की सरकार सभी के कल्याण के लिए काम कर रही है। इस दौरान पलविंदर सिंह सोनू ने कहा कि कुछ लोगों ने धोखे से उन्हें कांग्रेस में शालि कराया था। वह अंतरमन से भाजपा के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए जोर शोर से काम किया जायेगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान, ठाकुर जगदीश सिंह, ज्ञान सिंह चैहान, कुंवर पाल सिंह, दीपक गिरी, प्रहलाद सिंह परिहार, नंदलाल चैहान, संजय कुशवाहा, रिंकू गुर्जर, गोविन्दर सिंह आदि भी मौजूद थे।




