Saturday, September 5, 2026

भाजपा नेता चुघ के घर से बंदूक और लाखों के जेवरात की चोरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिले में एक बार फिर चोरों ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। गदरपुर में पार्षद के घर पर लाखों की चोरी में को अंजाम देने के बाद अब चोरों ने वरिष्ठ भाजपा नेता चुघ के घर पर धावा बोल कर एक बदूक व लाखों के जेवर चुरा लिए है। जिसकी खबर मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगलना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार सरस्वती इन्कलेव भूरारानी के रहने वाले मनीष चुघ व बड़े भाई भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के साथ मिलकर प्रापर्टी का काम करता है।बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को वह परिवार के साथ विदेश गए थे कि मौका देखकर चोरों ने खिडकी तोड़कर अलमारी में रखी दोनाली बंदूक, 40 कारतूस और लाखों के जेवर पार कर लिया। सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने चोरों की तालाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.