Friday, September 4, 2026

भाजपा नेता के आकस्मिक निधन पर सीएम ने जताया शोक, अंतिम अरदास में हुए शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पिछले दिनों सड़क हादसे में मारे गये भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डी चेयरमैन के अंतिम अरदास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही मृतक के परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

बता दें बीते दिनों भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डी चेयरमैन स्व. वीरेन्द्र सिंह सामंती और उनके दो साथियों की पंजाब में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। स्व वीरेन्द्र सामंती के निधन के बाद गुरुवार को बगवाड़ा स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में अंतिम अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पहुँचकर श्रंद्धाजलि अर्पित की।

गुरुवार को सीएम धामी देहरादून से दोपहर करीब एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह सीधे बगवाड़ा स्थित गुरूद्वारा पहुँचे और स्व वीरेन्द्र सामंती की अंतिम अरदास में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में सीएम धामी के अलावा विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजपा नेता वेद ठुकराल, विकास शर्मा समेत हजारों लोग शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.