Friday, September 4, 2026

भाजपा जिला मंत्री अमित सिंह के घर से बगैर लाइसेंसी हथियार बरामद होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। प्रवर्तन निदेशालय की टीम की छापामारी के दौरान भाजपा जिला मंत्री अमित सिंह के घर से बगैर लाइसेंसी हथियार बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया है। बता दें कि बीते रोज काशीपुर में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के घर ईडी का छापा पड़ा था। छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आईटीआईटी थाने को सूचना दी कि अमित कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी हेमपुर इस्माइल वार्ड नं0-7 के निवास पर 01 खोखा कारतूस व 07 जिन्दा कारतूस .32 बोर के मिले है। सूचना पर थाना आईटीआईटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां से 07 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर के बरामद किए गए। अमित कुमार सिंह इन हथियारों के सम्बन्ध में कोई भी कागजात व लाइसेन्स नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् उसे गिरफ्तार कर थाना आईटीआई में मुकदमा Fir no- 55-2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अमित कुमार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। वहीं भाजपा संगठन की ओर से भी भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.