Friday, September 4, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारम्भ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने झंडा विक्रय केंद्र का विधितव शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को इस वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 9 से 13 अगस्त तक देश भर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत उत्तराखण्ड में 20 लाख घरों में तिरंगे लगाने का लक्ष्य है। श्री सक्सेना ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनसामान्य की अधिक से अधिक भागीदारी होनी है तभी इस अभियान का उद्देश्य सार्थक होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक लोगो को इस अभियान से जोड़ें और हर घर में तिरंगा लगाने का प्रयास करें। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक तरुण दत्ता, जिला आई टी संयोजक योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, दोनों मंडल अध्यक्ष हरिश भट्टð ,सुशील कुमार यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.