Saturday, September 5, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी भी अपना शत प्रतिशत देने में जुटी हुई है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुट गए हैं। जिसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई ज रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व उनके लाभ से क्षेत्रवासियों को अवगत कराया अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का निरन्तर विकास हो रहा है। शत प्रतिशत वैक्सीन व एम्स जैसी कई सौगात उत्तराखंड को मिली हैं व आगे भी निरन्तर प्रदेश हित मे कार्य जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बताते चलें भाजपा जिलाध्यक्ष काफी लंबे समय से भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं व प्रदेशभर में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जन जन को बता रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा लगातार ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इस अवसर पर अमित नारंग, जगदीश विश्वास, सुनील यादव, अभिषेक, राजेंद्र गुप्ता, डम्पी चोपड़ा, ललित बिष्ठ, मयंक कक्कड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.