Friday, September 4, 2026

भाजपा को बड़ा झटका:खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की शिकस्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लखीमपुर खीरी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को सपा के उत्कर्ष वर्मा ने करारी शिकस्त दी है। अजय मिश्र टेनी पूर्व में विवादों में भी घिर चुके हैं। टेनी पर जीत से सपा और इंडिया गठबंधन में जश्न का माहौल है।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। अब तक के नतीजों में एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन भी मजबूती के साथ एनडीए गठबंधन को चुनौती दे रहा है। हालांकि भाजपा अपने दम पर बहुमत से काफी दूर है। इसी बीच खीरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को शिकस्त झेलनी पड़ी है। सपा के उत्कर्ष वर्मा ने उन्हें शिकस्त दी है। खीरी से बसपा के श्याम किशोर तीसरे नंबर पर रहे हैं।

यूपी में इंडिया ने बीजेपी को चौंकाया

भाजपा को सबसे बड़ा झटका यूपी से लगा है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक समाजवादी पार्टी यूपी की 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अगर कांग्रेस की सीटें भी मिला दें तो इंडिया गठबंधन 42 सीटों पर आगे हैं। जबकि एनडीए 33 सीटों पर आगे चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.