Friday, September 4, 2026

भाजपा के स्टार प्रचारक रूद्रपुर में हुए नाराज

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। मतदान की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है, जिसके तहत भाजपा सांसद मनोज तिवारी रूद्रपुर सिटी क्लब पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं पर नाराज़गी जाहिर की। हालांकि उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को उनकी शक्ति की याद दिलाई और नरेंद्र मोदी जैसे नेता का पार्टी में होना बीजेपी की ताकत बताया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ को किच्छा से चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें किच्छा से भी हार मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा रुद्र के पुर को शिव का इंतजार था और इस बार रुद्रपुर के लोग भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को जीत दिलाएंगे। सांसद तिवारी ने कहा कि यदि कोई जिलाध्यक्ष विधायक बनाना है तो वो सिर्फ विधायक नही रहता, मतलब साफ है कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद शिव अरोरा को मंत्री पद भी मिल सकता है। साथ ही कांग्रेस और आप पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने राजकुमार ठुकराल को पार्टी छोड़ने पर कहा कि जो पार्टी छोड़ दे वो पार्टी का मित्र नही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.