Friday, September 4, 2026

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारियाँ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। भाजपा के सदस्यता अभियान-2024 के तहत मण्डल कार्यशाला का आयोजन खटीमा में किया गया, जिसमें प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भाजपा का संगठन पर्व इस बार विशेष रूप से जोर-शोर से मनाया जा रहा है, और इसके तहत विभिन्न जिलों और मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

विकास शर्मा ने बताया कि 22, 23 और 24 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में जिला सदस्यता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जहां नए सदस्यों को जोड़ने और पुराने सदस्यों को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। अब 26, 27 और 28 अगस्त को मंडल स्तर पर सदस्यता कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं , जिससे अधिक से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा के इस सदस्यता अभियान में शामिल हो सकें।

प्रदेश मंत्री ने आगे बताया कि 31 अगस्त को बूथ टोली प्रशिक्षण किया जाएगा, जिसके उपरांत सदस्यता अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा, जिसमें सदस्यता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें नये और पुराने सदस्यों को संगठन से जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

भाजपा के इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य पार्टी के जमीनी स्तर पर समर्थन को मजबूत करना है। संगठन के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए कमर कस चुके हैं और पूरे प्रदेश में इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में सतीश गोयल(ज़िला महामंत्री), जीवन धामी(मण्डल अध्यक्ष), संतोष अग्रवाल(पूर्व मण्डल अध्यक्ष), रमेश जोशी, नंदन सिंह, नवीन बोरा, मनोज बाधवा, संजय पिलवाल, भुवन भट्ट, सतीश भट्ट, एवं प्रकाश आर्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.