Friday, September 4, 2026

भाजपा के राज में सबसे ज्यादा गौ हत्या, तिलकराज बेहड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। शहर विधायक तिलकराज बेहड़ ने आज अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए किच्छा पुलिस व भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं पर निशाना साधा, जो लगातार गौ तस्करी में शामिल रहे हैं। उन्होंने भाजपा के पूर्व जिला मंत्री इदरीश कुरैशी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में सबसे ज्यादा गौ हत्या को बढ़ावा दिया जा रहा है। किच्छा के ग्राम कुर्रिया में स्लाटर हाउस की अनुमति सहित भाजपा नेता की फ्रोजन फैक्ट्री से गौ मांस की तस्करी खुलेआम की जा रही है लेकिन किच्छा पुलिस इस और अपनी आंखें बंद क्यों बैठी है।

आखिरकार गो हत्यारे भाजपा नेताओं को किस नेता का संरक्षण प्राप्त है, यह शहर की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने पत्रकारों को कहा कि शीघ्र ही किच्छा पुलिस के खिलाफ दीपावली बाद एक बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किच्छा पुलिस की मिलीभगत से ही भाजपा नेता इदरीश कुरेशी के किच्छा क्षेत्र सहित आसपास के तमाम इलाकों में गौ मांस की तस्करी कर रहा हो रही है और आजाद नगर पुलिस चौकी से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर गौ हत्या कर गौ मांस की सप्लाई की जा रही है। वही गौ तस्करी में लिप्त भाजपा नेता इदरीश कुरेशी भाजपा के बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवा रहा है और एक सोशल मीडिया के चित्र को दिखाते हुए विधायक बेहड ने कहा कि कल ही कोतवाल भी गौ हत्यारे गो मास की सप्लाई करने वाले के भाई के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं जो कि अपने आप में पुलिस की कार्यप्रणाली परप्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने जिले के पुलिस कप्तान से पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच की मांग भी की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.