Friday, September 4, 2026

भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा होंगे रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का नाम रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी के लिए फाइनल होने की खबर सामने आ रही है। आज शाम तक इसकी अधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी दोस्ती का हक अदा कर दिया है। अब इस सीट पर धामी की प्रतिष्ठा भी दाव पर रहेगी।

विकास शर्मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंबे समय से करीबी रहे हैं। धामी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं को लेकर विकास शर्मा ने लोगों के बीच जाना शुरू कर दिया था। टिकट का ऐलान भले ही शाम को हो, विकास शर्मा ने मेयर का चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है।

मेयर पद की सीट अनारक्षित होने के साथ ही फिर से विकास शर्मा को ही मेयर का प्रबल दावेदार माने जाने लगा। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाया जा चुका है। सुविधा होटल में विकास शर्मा का चुनाव कार्यालय होगा।

अब यह सीट हॉट सीट होगी। खुद सीएम धामी की प्रतिष्ठा दाव पर होगी। भाजपा हर हाल में इस सीट को जीतने का प्रयास करेगी। वैसे विकास शर्मा ऊर्जावान युवा नेता हैं और उनकी छवि भी साफ सुथरी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.