Friday, September 4, 2026

भाजपा किसान मोर्चा ने ‘हर घर तिरंगा’ ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान को लेकर लोगों को किया जागरूक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर।भाजपा किसान मोर्चा ने आजादी की 75 वी सालगिरह को यादगार बनाए जाने के उद्देश्य से तिरंगे झंडे का वितरण करते हुए लोगों से अपने अपने घरों प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का आह्वान किया गया।

भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के दिशा निर्देशन में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे झंडे का वितरण किया गया। इस दौरान नरेश हुड़िया ने कहा कि भारत सरकार ने आजादी के उन मतवालों की याद में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान का आगाज किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को और भी यादगार बनाए जाने को लेकर देशभर में करीब 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है उन्होंने क्षेत्रवासियों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप गुंबर अशोक छाबड़ा के अलावा राष्ट्रीय योगी सेना के अध्यक्ष हैप्पी चंद्रा, महामंत्री हरीश अरोरा, मीडिया प्रभारी निपुण गगनेजा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.