Friday, September 4, 2026

भाजपा किसान मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से रुद्रपुर के पुराने सरकारी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें किसानों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने संयुक्त रूप से किया । इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने समर्पण भाव से आज रक्तदान शिविर लगाया है जोकि इस परिस्थिति मे मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही इससे सभी को प्रेरणा लेते हुए आगे आकर रक्तदान जैसे महादान मे भाग लेना चाहिये । वही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने कहा कि कोरोनाकाल मे अस्पतालों मे स्थित ब्लड बैंको मे रक्त की कोई कमी न आये जिसके लिये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह, नगर अध्यक्ष उत्तरी राकेश सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, रोशन अरोरा, मनीष शुक्ल, धीरेंद्र मिश्रा, सुरेश कोली, नरेश हड़िया, गौरव कुशवाहा, सुशील यादव, हिमांशु शुक्ला, ललित विष्ट, नीतू, गौरव, राजकुमार, अनुज, मनमोहन बाजवा, रोहित अरोरा, निखिल कुमार, डालचंद, अमरीक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.