Saturday, September 5, 2026

भाजपा किसान मोर्चा ने जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर विजयी पताका फहराने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है। कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करने में जुटे हैं।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुडिया की अध्यक्षता में अनाज गल्ला मंडी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नरेश हुडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल में भारत का सर्वांगीण विकास हुआ है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ प्रत्येक वर्ग के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का भी फर्ज बनता है कि वह किसानों के हित में चलाई जाने वाली केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनहित में लागू की गई तमाम योजनाओं की जानकारी को जनसंपर्क अभियान के जरिए जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने जनता से भी आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुडिया,मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, महामंत्री अनिल जेटली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवीर चीमा,सुभाष खुराना, राजेश अग्रवाल,राजेश कुमार, राजकुमार भुड्डी,अजय हुड़िया, हरलोक सिंह नामधारी,राजेश गुंबर, घनश्याम हुड़िया,हर्ष पाल सिंह,संतोष गुप्ता,राकेश भुसरी, अंकित हुडिया,सुभाष ढींगरा आदि आढ़ती मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.