Friday, September 4, 2026

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का 27 और 28 को होगा आयोजन

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 27 और  28 सितंबर को रामपुर रोड गिल फार्म हाउस पर किया  जायेगा। कार्य समिति के उदघाटन सत्र का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा किया जाएगा। इसमें पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। खासकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को कार्यसमिति में मंथन किया जाएगा।

कार्यसमिति में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी भी मौजूद रहेंगे। संभवतः कार्यसमिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी आगमन की संभावना है। 27 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक अपराह्न 4 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगी,  जबकि 28 सितंबर की सुबह 9 बजे से पंजीकरण एवं जलपान होगा।  10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक कार्यसमिति चार सत्रों में आयोजित होगी।  कार्यसमिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री मौजूद रहेंगे। चार सत्रों में आयोजित होने वाली कार्यसमिति में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा तैयार होगी। वहीं चुनाव में किसानों की भूमिका को लेकर भी मंथन होगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सोबन सिंह, जिलाध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्घा, जिला महामंत्री धीरेंद्र मिश्रा, प्रदेश मंत्री इंदर पाल, नरेश हुड़िया आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.