Saturday, September 5, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष ने की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष ने एसएसपी कार्यालय में पत्र देकर कुछ लोगो से आनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है।

एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में वार्ड 15 पहाड़गंज निवासी अयूब अंसारी ने बताया कि वह भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष है। कुछ समय पूर्व उसकी भाभी ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। जो वर्तमान में सीबीसीआईडी देख रही है। इस मुकदमे में कुछ लोग नामजद थे। अयूब का आरोप है कि वह लोग भूमाफिया हैं और सरकारी भूमि खुर्द बुर्द्ध करते हैं, इन लोगों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उनका कहना है कि अपनी भाभी द्वारा दर्ज कराए गए मामले की वह पैरवी कर रहा है। जिसके चलते वह लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि गत 23 नवंबर को किच्छा रोड ट्रंचिंग ग्राउंड के पास इन लोगों ने दो कारों से उसे घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बमुश्किल जान बचाकर भागा। आरोप है कि इन लोगो से उसे जान माल का खतरा है। जिस पर उसने उसे निशुल्क गनर उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.