Friday, September 4, 2026

भाजपाइयों ने हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। युवा भाजपाइयों ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 46 वा जन्म दिवस हवन यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया। ओर सीएम धामी के दीर्घायु होने की कामना की। आज युवा भाजपाई सिडकुल स्थित प्राचीन वन शक्ति मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने हवन यज्ञ में भाग लिया । मंदिर के पुजारी ने मंत्र उच्चारण के मध्य हवन यज्ञ कराया और सभी ने सीएम धामी के दीर्घायु होने की कामना की। उसके पश्चात युवा भाजपाइयों ने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण भी किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि सीएम धामी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं और आने वाला चुनाव भी सीएम धामी के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा । उन्होंने सीएम धामी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी । वही युवा भाजपा नेता मोहन तिवारी ,धीरेंद्र मिश्रा और गोपाल पटेल ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं का मिशन 2022 है ,और इस मिशन के तहत सभी युवा सीएम धामी के नेतृत्व में चुनाव में अपनी सहभागिता करेंगे और  राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे। युवा विभाग संयोजक गोपाल पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर बेरोजगार को रोजगार देने की घोषणा की है।  धामी युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मे 2022 के चुनाव में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनःभाजपा की सरकार बनेगी और युवा मुख्यमंत्री धामी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में भागीदारी निभाएगा। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल चौहान, विनय बत्रा ,सुरेश कोली ,राकेश सिंह ,रोशन अरोड़ा, बंटी कोली आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.