Friday, September 4, 2026

भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आगामी 27 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में होने वाले भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है भाईचारा एकता मंच की महिला जिला अध्यक्ष सुमन पन्त व महिला महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी का बस्तियों में जनसंपर्क जारी है इसी क्रम में आज भाईचारा एकता मंच की टीम ने ग्राम इंदरपुर के आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं के पहुंचने की अपील की इंदरपुर में आयोजित हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी ब जिला अध्यक्ष सुमन पंत ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन की हजारों महिलाएं इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और इस कार्यक्रम के माध्यम से ही लोगों को भाईचारा एकता मंच की ताकत का एहसास होगा बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण खान महानगर महामंत्री ,शोभा ऊषा सुमन मुन्नी देवी गीता देवी बसंती देवी शीला मेहता सरोज गुड्डू देवी अनीता कृष्णावती कुसुम प्रमिला गायत्री सीमा पूनम पूजा माया भारती शीला निर्मला गीता रीता शारदा देवी कुंती आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.