भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के 27 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने भूरारानी की टीम के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए भूरारानी की बैठक में पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि इस वर्ष संगठन का वार्षिकोत्सव और पटेल जयंती सम्मान समारोह भव्य होगा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में संगठन के सदस्य व पदाधिकारी शामिल होंगे भूरारानी से भी सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शिरकत करेंगी सभी को व्यवस्थित तरीके से लाने और कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए संगठन के पदाधिकारियों की को बैठक में जिम्मेदारी दी गई बैठक में मुख्य रूप से भूरारानी की प्रभारी सुमित्रा, भूरारानी की अध्यक्ष रेनू ,मीना, मनीषा ,रीना, राधा ,सहित दर्जनों महिलाएं शामिल हुई




