भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की वरिष्ठ सदस्य समायला खातून एवं नूरजहां द्वारा चलाए जा रहे सिलाई सेंटर में अब ब्यूटीशियन का कोर्स भी शुरू हो गया है भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने फीता काटकर ब्यूटीशियन सेंटर का शुभारंभ किया शहर के मोहल्ला भूत बंगला वार्ड नंबर 20 में भाईचारा एकता मंच की वरिष्ठ सदस्य समायला खातून एवं नूरजहां द्वारा संचालित सिलाई सेंटर में अब ब्यूटीशियन का कोर्स भी प्रारंभ हो गया है भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने ब्यूटीशियन कोर्स का फीता काटकर शुभारंभ किया इस अवसर पर सेंटर की संचालिका एवं भाईचारा एकता मंच की वरिष्ठ सदस्य समाय ला खातून एवं नूरजहां ने बताया कि अब तक इस सेंटर पर गरीब महिलाओं को सिर्फ सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता था किंतु अब भाईचारा एकता मंच के सहयोग से इसी सेंटर पर ब्यूटीशियन के कोर्स का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा शुभारंभ के अवसर पर भाईचारा एकता मंच के वरिष्ठ सदस्य नरेश शर्मा संचालिका नूरजहां समाई ला खातून सहित सेंटर में कोर्स सीख रही दर्जनों गरीब महिलाएं और लड़कियां मौजूद रही




