भोंपूराम खबरी,पन्तनगर। भाईचारा एकता मंच की पंतनगर की अध्यक्ष भावना सक्सेना आने वाले नगर पालिका चुनाव में नगर पंचायत नगला पंतनगर से चुनाव में अपनी भागीदारी करेंगी उक्त जानकारी देते हुए आज भावना सक्सेना ने भाईचारा एकता मंच के कार्यालय में बताया कि वह लंबे समय से गरीब मजलूम में कमजोर लोगों की सेवा करती रही है ।भाईचारा एकता मंच के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अब संगठन के निर्देश पर बह नगला पंतनगर नगर पालिका चुनाव में अपनी भागीदारी करेंगी और क्षेत्र के गरीब कमजोर ब बेसहारा लोगों की मदद करेंगी।




