Friday, September 4, 2026

भाईचारा एकता मंच की कार्यकारिणी का विस्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ममता श्रीवास्तव को महिला जिला उपाध्यक्ष, संगीता श्रीवास्तव को महिला महानगर उपाध्यक्ष, सोनी अंसारी को खेड़ा वार्ड नंबर 18 का अध्यक्ष, ज्योति देवनाथ को बिलासपुर-रामपुर का अध्यक्ष व बबली साहनी को बिलासपुर-रामपुर का सचिव मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, जिला अध्यक्ष सुमन पन्त, महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर नूरजहां, तैयब निशा, भाईचारा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.