Friday, September 4, 2026

भाईचारा एकता मंच का सर्व शिक्षा केंद्र शुरू गरीब बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा: केपी गंगवार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच का गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संगठन का पहला शिक्षा केंद्र आवास विकास में प्रारंभ हो गया ।संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया ।उल्लेखनीय है कि गरीब व असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए भाईचारा एकता मंच हमेशा से प्रयासरत रहा है पिछले वर्ष भी संगठन के चार सर्व शिक्षा केंद्र पूरे वर्ष चले थे ।इस वर्ष संगठन ने 1 दर्जन से अधिक शिक्षा केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है जिसकी शुरुआत करते हुए पहला शिक्षा केंद्र आवास विकास में प्रारंभ हो गया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने फीता काटकर व मां सरस्वती का पूजन कर केंद्र का शुभारंभ किया ।संगठन की जिले की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं केंद्र की संचालिका आशा मुंजाल ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का केंद्र में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री मुमताज़ अहमद, रेनू जुनेजा, संयोजिका सुमन पन्त ,शीला चौधरी ,गीता सिंह, कार्यालय प्रभारी सीमा विश्वास सहित संगठन के केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे व उनके अभिभावक मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.