Friday, September 4, 2026

भांजा आया था मामा के श्राद्ध में शामिल होने, चचेरी बहन और मामी पर फायर कर हुआ फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड: राज्य की राजधानी देहरादून में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है बता दें की अपने मामा के श्राद्ध में आए भांजे ने अपनी मामी और चचेरी बहन पर फायर झोंक दिया बता दें की फायरिंग करने वाले युवक को प्रेमनगर थाना पुलिस ने पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

भांजा आया था मामा के श्राद्ध में शामिल होने, चचेरी बहन और मामी पर फायर कर हुआ फरार

आपको बता दें की देहरादून में घटित इस घटना के बारे में इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बीते 11 जनवरी को आशा क्षेत्री निवासी प्रेमनगर ने तहरीर दी कि उनके घर आए उनके भांजे विक्की क्षेत्री ने झगड़े में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उनके व उनकी भांजी मन्जू निवासी रायवाला के ऊपर फायर कर दिया। बता दें की गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी।आपको बता दें की इस घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसके घर पर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार चल रहा था। बता दें की बीते 12 जनवरी को विक्की क्षेत्री को बुलबुल चौक प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया।

भांजा आया था मामा के श्राद्ध में शामिल होने, चचेरी बहन और मामी पर फायर कर हुआ फरार

इसके साथ ही आपको बता दें की आरोपी युवक के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर लिया है। बता दें की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह वर्ष 2014 में भारतीय सेना से हवलदार के पद से रिटायर हुआ था। इसके बाद वर्तमान में वह प्रापर्टी डीलिंग कर रहा है। बता दें की वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई। इसके बाद उसकी चचेरी बहन मंजू और मामी आशा ने उसकी पत्नी को कोई बात बता दी थी, जिस कारण पत्नी विक्की पर शक करने लगी। आपको बता दें की बीते 11 जनवरी को विक्की आशा के घर पर उसके पति के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने के लिए आया था, जहां मंजू ने विक्की पर टिप्पणी कर दी। विक्की और मंजू के बीच झगड़ा ज्यादा बढ़ गया। आवेश में आकर विक्की ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से मंजू व आशा के ऊपर फायर झोंक दिए। गलीमत है की उन्हें गोली नहीं लगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.