Friday, September 4, 2026

भवाली में निर्माण सामग्री लेकर जा रहा डंपर सड़क में पलटा, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी से भवाली निर्माण सामग्री लेकर आ रहा डंपर बुधवार सुबह 7 बजे अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। डंपर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार चालक दीपक कुमार (19) निवासी आंवला चौकी गेट हल्द्वानी बुधवार सुबह हल्द्वानी से सीमेंट और सरिया लेकर भवाली टमट्यूड़ा जा रहा था। डंपर खड़ी चढ़ाई में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क में जा गिरा। सुबह का समय होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। आपको बता दे की  पूर्व में पिकअप गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी यहां हुई है। खड़ी चढ़ाई होने से चार हादसे पहले हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.