Friday, September 4, 2026

भयंकर गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर सहित पूरे तराई के क्षेत्र में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शुक्रवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। शहर का पारा जहां 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, वहीं गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

शहर समेत तराई का पूरा क्षेत्र भयंकर गर्मी और लू की चपेट में हैं। तेज धूप के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग की तमाम भविष्यवाणियों के बावजूद बरसात का नामोनिशान नहीं है। बरसात न होने और आर्द्रता बढ़ने से गर्मी के प्रकोप में गुणात्मक वृद्धि हो गयी है। बाजार खुले हैं लेकिन ग्राहक नहीं हैं। यहां तक कि आवागमन से गुलजार रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग भी सूने पड़े हैं।

गर्मी का आलम यह है कि शाम को सूर्यास्त के बाद भी देर शाम तक गर्म फ़िज़ा बनी रहती है।आती जाती बिजली की वजह से गर्मी में पंखे-कूलर भी बेकार साबित हो रहे है। चिकित्सको का कहना है कि गर्मी के मौसम में बीमारियों का खतरा बना रहता है लोग घर से खाली पेट न निकले और यदि देर तक घर से बाहर रहना पड़े तो नियमित अंतराल पर पानी पीते रहे इसके अलावा खुले में रखे कटे हुए फल का सेवन न करे और पीने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करे। इसके बाद भी यदि लू का असर महसूस करे तो तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें।

पंतनगर विश्वविद्यालय में मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह के मुताबिक मानसून में भी बरसात न होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव के आसार है और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.