Friday, September 4, 2026

भगत को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाये केन्द्रीय नेतृत्व

Share

Advertisement
डॉ इंदिरा हृदयेश पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसियों ने फूँका पुतला 

रुद्रपुर।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगने के बाद भी कांग्रेसियों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। नगर कांग्रेस ने गुरुवार को भगत का पुतला दहन किया और भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से उन्हें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हटाने की मांग की। यही नहीं कांग्रेसियों ने भगत के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किये जाने की बात भी कही।

संगठन के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में दीनदयाल चौक पर एकत्र हुए पार्टीजनों का कहना था कि डॉ हृदयेश का अपमान देवभूमि की समस्त मातृशक्ति का अपमान है। भगत मात्र माफ़ी मांगकर इस निम्न स्तरीय कार्य से भाग नहीं सकते। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भगत को तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी यह समझना होगा कि एक महिला का अपमान भारतीय संस्कृति की अवधारणा के विपरीत है। उन्हें तत्काल ऐसे नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। वहीं तनेजा ने कहा कि भगत के खिलाफ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के समक्ष प्रांतीय नेताओं द्वारा शिकायत दर्ज कराई जा चुके है। अगर इसके बाद भी भगत के खिलाफ संबंधित धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होता तो कांग्रेस पार्टी वृहद् आन्दोलन को बाध्य होगी। पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा ने भी भगत के तत्काल इस्तीफ़े की मांग की। बाद में नारेबाज़ी के बीच भगत का पुतला आग के हवाले किया गया। इस दौरान पार्षद मोहन खेड़ा, मोनू निषाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पन्त, नन्दलाल प्रसाद, विजय यादव, दलीप अधिकारी, फरीद मंसूरी, परिमल राय, चद्रशेखर डब्ल्यू, अनिल शर्मा, नव प्रसाद, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.