Saturday, September 5, 2026

भक्तों के कल्याण के लिए भगवान कृष्ण हुए पृथ्वी पर अवतरित – चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  जगत में पापियों का संहार कर भक्तजनों का कल्याण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण इस पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। श्री कृष्ण की आराधना न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के कई देशों में की जाती है। यह बात वरिष्ठ समाज सेवी एवं भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि ट्रांजिट कैंप में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित भजन संध्या से पूर्व हवन यज्ञ में आहुति अर्पित करने के पश्चात उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मां देवकी की कोख से राजा कंस की जेल में जन्म लेने के पश्चात से ही श्री कृष्ण ने अपनी लीलाओं को दिखाना शुरू कर दिया था। पिता वासुदेव जब उन्हें टोकरी में लिटाकर भारी वर्षा और तूफान के बीच यमुना नदी पार करा रहे थे तो यमुना नदी ने भी उनके चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लिया था। उन्होंने कहा बड़े होने के साथ साथ श्री कृष्ण की लीलाओं की चर्चा चहुओर होने लगी थी। श्री चुघ ने कहा बचपन के दोस्त सुदामा से उनका प्रेम, कंस का वध, महाभारत युद्ध में अर्जुन को दिया उपदेश आदि लीलाओ का आज भी वर्णन किया जाता है। श्री चुघ ने सभी श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर शुभकामनाएं दीं। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील यादव, उपाध्यक्ष युगल किशोर व कोषाध्यक्ष दुर्गेश दूबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री चुघ व समाजसेवी संजय ठुकराल को अंग वस्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में अनिल श्रीवास्तव एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या के दौरान श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़े कई भजन सुनाकर सारा वातावरण कृष्ण मय कर दिया। मध्य रात्रि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने श्री कृष्ण की आरती की। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, शंभू मौर्य, विक्की मुंजाल शिवकुमार सागर राजेंद्र निषाद, बरसाती निषाद, मुरली निषाद, रामवतार, सुंदरी निषाद, आशू यादव, पुष्पा सिंह, ऊषा पासी, पूनम गुप्ता, सोनी गुप्ता, रागिनी यादव, गोपाल निषाद, मोहित, रोहित, शत्रुघन गुप्ता, सुमित व शिवम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.