Saturday, September 5, 2026

बढ़ते दामो से फिर रुलाएगा प्याज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। मंदी और आर्थिक तंगी की मार झेल रहे लोगो के लिए प्याज मुसीबत बनने वाला है। कुछ दिन पहले तक 20 रूपये किलो के दाम पर बिकने वाला प्याज 30 रूपये से 40 रूपये प्रति किलो के दाम पर बाजार में बेचा जा रहा है। आने वाले समय प्याज की कीमतों पर और अधिक इजाफा हो सकता है।
रुद्रपुर सब्जी मंडी में 30 रूपये से 40 रूपये प्रति किलो के दाम पर प्याज बेचे जा रहे थे। प्याज के अचानक बड़े हुए दामों की असल वजह प्याज की आई नयी खेप है। दुकानदार बुद्धपाल ने बताया कि कुछ सब्जी विक्रेताओं के पास 23 से 24 रूपये की खरीद पर पुराने प्याज उपलब्धता है, जो 30 रूपये की कीमत पर ग्राहकों को प्याज बेच रहे है। कहा कि वही इंदौर से आये नए प्याज की खरीदी 34 से 35 रूपये प्रति किलो की पड़ रही ह,ै जिसे 40 रूपये प्रति किलो के भाव में बेचा जा रहा है।
गृहणी उषा ने बताया कि प्याज के बढ़ते दाम के कारण रसोई में प्याज की खपत कम कर दी गयी है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि बीते वर्ष की तरह प्याज की कीमते 80 से 100 रूपये किलो तक पहुंची तो कुछ दिनों के लिए आम लोगो की थाली से प्याज गायब हो जायेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.