Friday, September 4, 2026

ब्लॉक कार्यालय को जाने वाली खस्ता हाल सड़क पर पाटे गये गड्ढे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। ब्लाक कार्यालय को जाने वाली खस्ता हाल सड़क में लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए विधायक ठुकराल ने लोनिवि के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर गड्ढों का भरान कराया।

बता दें काशीपुर रोड से ब्लाक होते हुए रामपुर रोड को जोडने वाली सड़क की हालत लम्बे समय से जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण जरा सी बारिश में पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इस सड़क पर ब्लाक के अलावा पशु चिकित्सालय, टेªनिंग सेंटर, टीचर कालोनी, आश्रम पद्वति विद्यालय, झा कालेज, लघु सिंचाई विभाग, राजकीय बालिका इंटर कालेज और सखी वन स्टॉप सेंटर भी हैं। जिसके चलते हजारों लोगों को सड़क से आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल सड़क की शिकायत मिलने पर विधायक ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारयिों को तत्काल मौके पर बुलाकर गड्ढों को पाटने का काम शुरू कराया। विधायक ठुकराल ने बताया कि पूरी सड़क के गड्ढे जल्द ही भर दिये जायेंगे आर सड़क का पुननिर्माण कर इसे हॉटमिक्स बनाया जायेगा। लोनिवि ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जल्द ही प्रस्ताव मंजूर हो जायेगा। फिलहाल जनता को राहत देने के लिए गड्डे पाटे जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.