Friday, September 4, 2026

ब्लैक होल की पहली तस्वीर आई सामने

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 

ब्लैक होल की पहली साफ तस्वीर आई सामने

आज से कुछ साल पहले तक कल्पना ही की जाती थी कि ब्रह्माण्ड की महाशक्ति दिखती कैसी होगी। बात ब्लैक होल की हो रही है। हर वस्तु को निगल जाने वाले सर्व शक्तिमान की। अब इसकी तस्वीर साफ हो चुकी है। अब हम इसे पहचान सकते हैं। शोधकर्ताओं की एक टीम ने बेहतर इसकी तस्वीर को साफ बनाने के लिए PRIMO नामक मशीन-लर्निंग तकनीक का उपयोग किया है। शोधकर्ताओं ने 13 अप्रैल को द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में साफ तस्वीर को प्रकाशित किया है।

PRIMO लर्निंग मशीन के जरिए साफ हुई ब्लैक होल की तस्वीर

आपको शायद क्या याद हो, जब खगोलविदों ने पहली बार 2019 में ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की थी। इवेंट होराइजन टेलीस्कोप (ईएचटी) ने इसकी तस्वीर को कैप्चर किया था। दुनिया के लिए ब्लैक होल की वह छवि अद्भुत और ऐतिहासिक उपलब्धि थी। मगर चार दिन पहले वैज्ञानिकों की टीम ने इस तस्वीर को नया रूप दे डाला। यह कारनामा मशीन लर्निंग के जरिए संभव हो सकी। अब ब्लैक होल की असल रूप रंग पहले की तुलना में बेहद साफ हो चला है।

हमसे 5.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है यह ब्लैक होल

वैज्ञानिकों का कहना है कि वैसे तो यह ब्लैक होल सुपरमैसिव किस्म का है, जो मेसियर 87 नामक विशाल अण्डाकार आकाशगंगा के केंद्र में स्थित है और पृथ्वी से 5.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। शोधकर्ताओं ने रेडियो इंटरफेरोमेट्री तस्वीरों को स्पष्ट बनाने के लिए नई मशीन-लर्निंग तकनीक को पहले विकसित किया। मेसियर 87 25 बिलियन मील (40 बिलियन किमी) के दायरे में फैला हुआ है।

इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी के प्रमुख लेखक लिआ मेडिएरोस के अनुसार 

हमारी नई मशीन लर्निंग तकनीक, PRIMO के साथ, हम वर्तमान ऐरे के अधिकतम रिज़ॉल्यूशन को प्राप्त करने में सक्षम थे। चूंकि हम ब्लैक होल का करीब से अध्ययन नहीं कर सकते हैं, इसलिए किसी छवि का विवरण उसके व्यवहार को समझने की हमारी क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

30,000 तस्वीरों का उपयोग करना पढ़ा

NOIRLab के टॉड लॉयर ने बताया कि वैज्ञानिकों को ब्लैक होल पर एकत्रित गैस की 30,000 से अधिक नकली छवियों को एकत्र किया। इसके बाद, प्राइमो ने छवियों के बीच सामान्य पैटर्न की तलाश की गई। फिर, सभी छवियों को एक नई उच्च-निष्ठा छवि में संयोजित किया गया। कुल मिलाकर, नई और अपडेट की गई छवि उन विवरणों को दिखाने में सक्षम थी जो मूल छवि में दिखाई नहीं दे रहे थे।

स्रोत व फोटो : PRIMO के साथ M87 ब्लैक होल की पुनर्निर्माण।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.