Friday, September 4, 2026

ब्लैक फंगस की जांच में असमर्थ है जिला अस्पताल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। ब्लैक फंगस के लक्षण और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि न करने से लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बीते बुधवार को भी एक व्यक्ति को ब्लैक फंगस से पीड़ित बनाया जाने लगा। शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र पंचपाल ने जांच का हवाला देते हुए इस पर पुष्टि करने से इंकार कर दिया। शाम को हुई टेलीफोन की बातचीत में डॉ पंचपाल ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के रेफर कर दिया। डॉ पंचपाल ने बताया कि मरीज की हालत सामान्य है। जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी करनी शुरू कर दी है, जिसके तहत 20 बेड का वार्ड बना लिया गया है और जल्द ही 20 और बेड का इजाफा करने के साथ 40 बेड का वार्ड बना दिया जाएगा ताकि कोई भी मामला सामने आने पर बीमारी से निपटा जा सके।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.