Friday, September 4, 2026

ब्राह्मण हित के लिए हरिद्वार जाएंगे रुद्रपुर ब्राह्मण महासभा के सदस्य

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। शिमला बहादुर स्थित ओमेगा नेशनल स्कूल में ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। देर रात तक चले सम्मेलन में रुद्रपुर महासभा कार्यकारिणी ने ब्राह्मणों के हितों के लिए 26 सितंबर को हरिद्वार जाने का निर्णय लिया है। इसमें पूरे प्रदेश से आये ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित होंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण उत्थान महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कुमार जोशी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आपस में एकजुट होने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपील की। महासभा के उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष उमेश कुमार जोशी ने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व का सुचारु रुप से निर्वहन करते हुए संगठन को सुदृढ बनाने की बात कही। वहीं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाषिनी द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सक्रिय सहभागिता करके संगठन को एक नई दिशा की ओर ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान बैठक में जिला सचिव सुभाष जोशी, जिला महासचिव जगदीश चन्द्र पाण्डेय, रुद्रपुर नगर अध्यक्ष विपुल पाण्डेय, जय नगर अध्यक्ष वसंत जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी,  कोषाध्यक्ष रोहित चन्द्र भट्ट, सचिव पंकज पाण्डेय, संयुक्त सचिव नारायण दत्त पुरोहित समेत कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.