Friday, September 4, 2026

ब्राह्मण महासभा द्वारा किया मास्क व भोजन वितरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ब्राह्मण महासभा द्वारा गरीबो को मास्क व भोजन वितरण किया। साथ ही कोरोना संक्रमण की वजह से मृत हुए लोगो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व श्री भगवान परशुराम महासभा द्वारा कुष्ठ आश्रम में गरीबो को भोजन व मास्क का वितरण किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर कोराना महामारी से हुई लोगो की मृत्यु पर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके परिवार में सभी को हिम्मत देने प्रार्थना भी की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष पं सुरेश चन्द शर्मा, अरविन्द कुमार पाण्डे, विकास शर्मा, कुलदीप शर्मा, पवन शर्मा, सुरजीत शर्मा आदि थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.