Friday, September 4, 2026

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्यसेन पर हुआ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व उनके परिवार और पूर्व राष्ट्रीय कोच विमल कुमार पर धोखाधड़ी के आरोप में बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हुई है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन को बुधवार को ही अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लक्ष्य सेन मौजूदा समय में दुनिया के छठे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2021 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्राउंज मैडल जीता था। ऐसा करने वाले वह भारत के मात्र दूसरे बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

एम गोविअप्पा नागराजा ने आरोप लगाया गया है कि 21 वर्षीय मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन ने अपने भाई चिराग सेन के साथ मिलकर 2010 से आयु वर्ग के टूर्नामेंट खेलने के लिए अपनी उम्र में हेराफेरी की थी। इस कारण लक्ष्य उम्र ज्यादा होने के बावजूद अलग-अलग एज ग्रुप में खेल पाए। बर्थ सर्टिफिकेट के मुताबिक, लक्ष्य सेन का जन्म 2001 में हुआ। जबकि नागराजा का आरोप है कि वह 1998 में पैदा हुए है। लक्ष्य सेन पर आईपीसी की धारा 420 (चीटिंग), 468 (फर्जीवाड़ा) और 471 (फर्जी रिकॉर्ड) मामले में मुकदमा दर्ज पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। लक्ष्य सेन के पिता भी बैडमिंटन के कोच हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.