Friday, September 4, 2026

बेहड़ ने किया पैरालंपिक के कांस्य विजेता मनोज सरकार का स्वागत 

Share

Advertisement

बेहड़ ने पैरालंपिक के कांस्य विजेता मनोज सरकार का अभिनन्दन

भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। टोक्यो में हुए पैरालंपिक में बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर अपने गृहनगर रुद्रपुर लौटे मनोज सरकार के निवास पर पहुँच कर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने फूल मालाएं पहनकर उनका अभिनन्दन किया।

बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित मनोज के इंदिरा राजीव कालोनी स्थित निवास पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने कहा कि मनोज ने पैरा ओलंपिक में पदक जीतकर रुद्रपुर शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि से होने के बावजूद सीमित संसाधनों में मनोज ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मनोज से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा मीना शर्मा,परिमाल राय, इंदरजीत सिंह, अशोक मंडल, किशोर कुमार, प्रकाश अधिकारी, केरु मंडल आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.