Saturday, September 5, 2026

बेहड़ ने युवक की हत्या मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलवाने का दिया आश्वासन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बीती रात अंकित नामक बीस वर्षीय युवक की हत्या के मामले में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सख्त रुख अपना लिया है। बेहड़ ने ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर मृतक के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर यूपी निवासी 20 साल का अंकित पूरी सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था और थाना ट्रांजिट कैंप की वन शक्ति मंदिर के पास अपने चाचा के साथ किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम साढ़े अपने एक युवती ओर दोस्त के साथ बाइक से निकला था कि शाम साढ़े आठ बजे पुलिस और परिजन को खबर मिली कि युवक सड़क हादसे में घायल हो गया है और घायल हालत में सिडकुल डाल के किनारे मूर्छित अवस्था में है। जिसकी सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल के बयान दर्ज करने लगी। तभी घायल अंकित ने मारने से पहले बताया कि बाइक पर बैठे दोस्तों में से किसी एक ने चाकू मारा है। बताया जा रहा है कि मृतक ही बाइक चला रहा था और युवक या युवती में से ही किसी ने मृतक के फोन का लॉक खोलकर ही सूचना दी थी। बताया यह भी जा रहा हैं कि युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे थे जिसमें विधायक बेहड़ के पुत्र गौरव भी शामिल थे।

आज बेहड़ ने इस मामले में मृतक के परिजनों से भेंटकर उन्हें न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद आइपीएस अधिकारी व सीओ रुद्रपुर निहारिका तोमर से कहा कि यदि घटना का अनावरण तीन दिन में नहीं हुआ तो वह स्वयं पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.