Saturday, September 5, 2026

बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का रूद्रपुर में धरना 13 को

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। राजधानी देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध एवं भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आगामी 13 फरवरी को जिला मुख्यालय रूद्रपुर स्थित गांधी पार्क में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में धरना दिया जायेगा। जिसमें जिसमें जिले सभी कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक एवं जिले भर से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मीडिया को जारी बयान में कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमापंशु गावा ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। भर्ती घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने जा रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही है। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगार युवाओं का कसूर केवल इतना था कि वह अपने भविष्य के लिए न्याय मांग रहे थे। उन बेकसूर युवाओं पर बर्बरता पूर्वक लाठियां चलाई गयी। सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। जो युवा दिन रात मेहतन कर रहा है उसे भाजपा शासन में अपना भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा। लाठी के बल पर सरकार युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती। प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं। लगातार हो रहे भर्ती घोटालों के कारण कई युवाओं का भविष्य चैपट हो गया है। कांग्रेस सरकार की इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को लड़ेगी।

गावा ने कहा कि युवाओं पर की गयी बर्बरता और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 13 फरवरी सोमवार को प्रातः 10 बजे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में जिला मुख्यालय रूद्रपुर स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण धरना दिया जायेगा। जिसमें जिले भर से कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला काग्रेस सहित फं्रटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। श्री गावा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरने को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.