Friday, September 4, 2026

बीजेपी युवा नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी बम से उड़ाने की धमकी दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एलएलबी के छात्र को सरायइनायत पुलिस ने दबोच लिया है। बुधवार को देर रात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्श पर अनिरुद्ध पांडेय निवासी मालवा खुर्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिन के भीतर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसका यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा।

बीजेपी युवा नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी बम से उड़ाने की धमकी दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय ने बृहस्पतिवार को सुबह दबिश देकर उसे घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की चर्चा में आने के लिए उसने धमकी भरा पोस्ट एक्श पर डाला था। पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी का केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

आरोपी अनिरुद्ध पांडेय की सोशल मीडिया एक्श पर बनाई गई प्रोफाइल तेजी से वायरल हो रही है। उसने अपने को इलाहाबाद विवि का पूर्व छात्रनेता होे के साथ ही भाजपा का मंडल अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद का नेता बताया है। प्रोफाइल के अनुसार वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ा है। फिलहाल भाजपा के नेता अनिरुद्ध के बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.