15.6 C
London
Friday, September 20, 2024

बिहार में चांद का हुआ दीदार, 22 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। पवित्र रमजान माह में शुक्रवार को पटना समेत पूरे देश में चांद का दीदार हो गया। इसके साथ ही पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से ईद मनाने का एलान कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम इफ्तार के बाद लोगों ने अपने घर की छतों से चांद देखने की कोशिश की। चांद दिखते ही खास दुआ पढ़ा और एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। इधर, चांद का दीदार होते ही घरों में चहल पहल बढ़ गई। बच्चे बुजुर्ग सभी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। चांद दिखने का एलान फुलवारी शरीफ के खानकाह ए मुजीबया के सचिव ने करते हुए बताया कि पूरे भारतवर्ष में चांद देखे जाने के बाद शनिवार को ईद का नमाज अदा किया जाएगा।

पिछले एक महीने से रमजान माह के बाद चांद शुक्रवार को देखे जाने से मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा गया। रमजान का महीना मुसलमानों के लिए पाक साफ का महीना होता है। इस महीने में लोग रोजा रख कर अपने गुनाहों के माफी के लिए खुदा से इबादत करते हैं। इधर, पटना के गांधी मैदान में 40 हजार लोगों नमाज पढ़ने का इंतजाम किया जा गया है।

पटना में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

ईद पर्व को लेकर सभी मस्जिदों में और संवेदनशील, अति संवेदनशील जगहों पर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिले के एसपी से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया गया है। वहीं पटना में ईद को लेकर मुख्य जगहों पर 298 मजिस्ट्रेट और 4 हजार जवानों की तैनाती की गई है।फुलवारीशरीफ SDPO विक्रम सिहाग ने बताया कि फुलवारी शरीफ के सभी मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए रैफ के जवानों के अलावा 20 मजिस्ट्रेट को भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। ईद पर्व को लेकर नमाज पढ़ने वाले नमाजियों की खासी भीड़ होती है। इसको ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक की व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त की गई है।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »