Friday, September 4, 2026

बिहार के मोतिहारी में कच्ची शराब से 22 की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बिहार। बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर से जहरीली शराब का तांडव देखने को मिला है। प्रशासन की पुष्टि के अनुसार यहां पर जहरीली शराब पीने के कारण 6 लोगों की मौत हो गयी है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की मौत का आंकड़ा अधिक है। यहां के लोगों के अनुसार मौत का आंकड़ा और अधिक बताया जा रहा है। यहां के लोगों के मुताबिक मोतिहारी के मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर समेत अन्य इलाकों में अब तक संदिग्ध हालत में 22 लोगों की मौत हो गयी हैं। जबकि पश्चिमी चंपारण डीआईजी ने फिलहाल 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है। बेतिया डीआईजी के अनुसार पूर्वी चंपारण के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना में शुक्रवार को दो मौतें हुईं थी। लोगों के अनुसार इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। हालांकि प्रशासन के लोग मौत का कारण डायरिया बता रहे हैं। वहीं फिर शनिवार तक 22 लोगों के मौत की खबर मिली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.