भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के देहरादून के नामी बिल्डर एस.एस साहनी उर्फ बाबा साहनी ने प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर राजपुर रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या की हैं। सूत्रों से पता चला हैं कि,मृतक बिल्डर काफी दिनों से धमकी के कारण डिप्रेशन में चल रहा था और उसका कई व्यापारियों से लेनदेन का विवाद भी था।
देहरादून बिल्डर सतिंदर सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी आत्महत्या मामले में दून पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए अफ्रीका वाले गुप्ता बंधुओ अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।
अब हमें वह सुसाइड नोट मिला है जिसे आत्महत्या से पहले बिल्डर एस.एस साहनी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम छोड़ा है।




