Friday, September 4, 2026

बिना अनुमति कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेगा मुख्यालय: जिलाधिकारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिला अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपद के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत बिना पूर्वानुमति के वह मुख्यालय नही छोड़ेगें तथा प्रत्येक दशा में अपना मोबाईल फोन ऑन रखेंगे। उन्होने कहा कि यदि किसी जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यालयाध्यक्ष को विशेष अपरिहार्य परिस्थ्तियों में अपने मुख्यालय से अन्यत्र जाना अनिवार्य होगा तो उस स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी व कार्यालयाध्यक्ष जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही अपने मुख्यालय से अन्यत्र प्रस्थान करेंगे। उन्होने कहा कि आदेश के उल्लघंन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.