Saturday, September 5, 2026

बिटिया ने बढ़ाया उधम सिंह नगर का गौरव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देश के दूसरे सबसे बड़े मेडिकल अनुसंधान केंद्र, पीजीआई चंडीगढ़ में, जिले के बाजपुर की डा. नंदिनी पासी का सीनियर रेजिडेंट के पद चयन हुआ है।  स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ द्वारा सीनियर रेजिडेंट (रेडियो डायग्नोसिस) के एक पद (सामान्य श्रेणी) के लिए बीते 27 मई को परीक्षा आयोजित की गयी थी। इसके लिए देशभर से हजारों युवा डॉक्टरों ने परीक्षा में भाग लिया, मैरिट के आधार डा नंदिनी पासी को इस पद के लिए चयनित किया गया है। डा नंदिनी पासी ने अपने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

डा. नंदिनी पासी की प्राथमिकी शिक्षा सैंटमैरी नैनीताल से, एमबीबीएस की डिग्री, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से एवं नई दिल्ली स्थित बत्रा मेडिकल एवं रिसर्च संस्थान की रेडियो डायग्नोसिस ब्रांज से एमडी की डिग्री, इसी वर्ष हासिल की है | उनके पिता केशव कुमार पासी ने बताया कि डा नंदिनी पासी सोमवार से पीजीआई चंडीगढ़ में अपना पदभार ग्रहण करेगी। डॉ नंदिनी पासी की इस सफलता पर समूचे पासी परिवार को क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.